शूटिंग अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन 7 मई को

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल के द्वारा प्रतिभाशाली निशानेबाजों का चयन 7 मई को शहडोल में आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रतियोगिता प्रात: 9 बजे से दोपहर एक बजे तक शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में रायफल, पिस्टल एवं शॉर्टगन से निशानेबाजी के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में संभागीय खेल अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि चयन प्रतियोगिता में 13 से 16 वर्ष आयु के राज्य स्तरीय तथा 13 से 18 वर्ष आयु के राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर तथा कटनी के निशानेबाजों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों का चयन शूटिंग अकादमी द्वारा भेजी गई टीम तथा प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 7 मई को शहडोल में उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। (JS)

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now