ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवती बुरी तरह घायल, जिला अस्पताल में मौत

अतरैला। रीवा जिले के अतरैला थाना अंतर्गत अतरैला बाजार में आज सुबह एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवती बुरी तरह घायल हो गई। घंटना के दौरान स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा ने अतरैला पुलिस को सूचना दी गई। सूत्रों के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ डाक्टरों ने रीवा के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है। आपको बता दे कि रानी देवी कोरी पिता रामदुलारे कोरी उम्र 20 वर्ष निवासी अतरसुई मालिपार थाना सोहागी की निवासी है। वो किसी काम से जा रहें थे की अतरैला बाजार में ट्रक की ठोकर से घायल हो गईं। जिन्हे संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया जहाँ उसकी मौत हो गई है। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now