नहीं रहे दिग्गज एक्टर समीर खाखर, खोपड़ी के किरदार से हुए थे मशहूर

71 साल की उम्र में समीर खाखर ने कहा दुनिया को अलविदा, अपने आवास पर ली अंतिम सांस

दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का निधन हो गया है। एक्टर ने 71 साल की उम्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। समीर ने मशहूर सीरियल नुक्कड़ में खोपड़ी का किरदार निभाया था। अभिनेता की मौत के कारणों की जानकारी उनके भाई गणेश खाकर ने दी। कहा कि समीर को सांस लेने में तकलीफ थीं। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बिगड़ रही थीं।

ऑर्गन फेल होने के कारण मौत
अभिनेता समीर खाखर को मंगलवार से सांस लेने में तकलीफ हो रही थीं। उन्हें एमएम अस्पताल, बोरीवली में भर्ती कराया गया। जहां वे बेहोश हो गए थे। डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें आईसीयू में रखा। जहाँ बुधवार सुबह करीब 4.30 बजे मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।

एक नज़र
अभिनेता समीर खाखर ने अपने 38 साल के एक्टिंग करियर में कई टीवी शो और मूवीज में काम किया। उन्होंने सलमान खान की ‘जय हो’ में अपनी भूमिका से लोकप्रियता हासिल की। समीर खाखर ने मनोरंजन और शाहरुख खान के साथ सर्कस जैसे सीरियल में भी अभिनय किया था। समीर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कुछ दिनों का ब्रेक लिया और अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। वापस आने के बाद उन्होंने दो गुजराती नाटकों में अभिनय किया। समीर खाखर ने ‘परिंदा’, ‘दिलवाले’, ‘राजा बाबू’, ‘प्यार दीवाना होता है’ आदि फिल्मों में काम किया। उन्होंने शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ में भी काम किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now