लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र 25 मार्च से भरे जायेंगे

मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की गयी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च को समारोह पूर्वक इस योजना का शुभारंभ किया। सभी वर्गों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं। इस योजना के लिए विधानसभा एक मार्च को पेश किए गए बजट में 8 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र 25 मार्च से दर्ज किये जायेंगे। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में शिविर लगाये जायेंगे। आवेदन पत्र के साथ महिला को समग्र आईडी, आधार से जुड़े डीबीटी सिंगल बैंक खाते की जानकारी देना आवश्यक होगा।

इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि योजना में 23 वर्ष से 60 साल तक की विवाहित महिलाएं इसकी पात्र होंगी। इसमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता शामिल हैं। जिस परिवार के पास 5 एकड़ से कम जमीन है उसकी भी सभी विवाहित महिलाएं योजना के लिए पात्र होंगी। आयु की गणना एक जनवरी को आधार मानकर की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासी को ही योजना का लाभ मिलेगा। यदि परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता है तो उस परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। आवेदन पत्र के साथ समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की फोटो कॉपी जिसमें बैंक खाता और आईएफएससी का अंकन हो, देना अवश्यक है। लाड़ली बहना योजना के आवेदन पत्र भरवाने के लिए प्रत्येक गांव तथा शहरी क्षेत्र के वार्डों में शिविर लगाये जायेंगे। इस योजना से पात्र महिला को हर महीने एक हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में दी जायेगी। बैंक खाते से आधार संख्या लिंक होना आवश्यक है। प्रारंभिक तौर पर यह योजना पांच वर्षों के लिए लागू की गयी है। (JS)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now