दम आजमाने आएंगे सूरमा : 1 फरवरी से प्रारंभ होगा स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव

चाकघाट। त्योंथर अंचल के शिक्षक रहे स्वर्गीय बलिकरन सिंह स्मृति खेल महोत्सव का आयोजन आगामी एक फरवरी से प्रारंभ होकर दस फरवरी 2023 तक चलेगा। इस आयोजन के संरक्षक देवेंद्र सिंह की ओर से जारी एक परिपत्र में कहा गया है कि यह खेल ग्राम पंचायत बारा खुर्द के ग्राम उसरी के खेल मैदान में संपन्न होगा। 10 दिनो तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को एक लाख इक्यावन हजार रुपये का नगद पुरस्कार वितरित किया जाएगा।

विंध्यवाहिनी संस्था, बिरसा मुंडा विचार मंच, एवं त्योंथर विकास मंच जिला रीवा के संयोजकत्व में आयोजित होने वाले इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, मैराथन दौड़, रस्साकशी आदि खेल आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम अपनी टीम का पंजीयन एक हजार एक सौ रुपए देकर करा सकते हैं। आयोजन समिति के संरक्षक भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा है कि त्योंथर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता है उनकी प्रतिभा को निखारने का। क्षेत्र का युवा खेलेगा तभी आगे बढ़ेगा। खेलेगा युवा तभी बढ़ेगा त्योंथर। उन्होंने कहा है कि खेल के माध्यम से युवा वर्ग में जो रचनात्मक प्रवृत्ति एवं सहयोग की भावना जागृत होती है उससे संपूर्ण समाज का विकास होता है।

युवा वर्ग के स्वास्थ्य चिंतन से क्षेत्र का सकारात्मक पहलू सामने आता है और प्रतिभागियों में राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित होती है। त्योंथर अंचल में प्रथम बार आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव से समूचे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के अंदर प्रसन्नता का भाव देखने को मिल रहा है। स्वर्गीय बलिकरण सिंह खेल महोत्सव के माध्यम से त्योंथर अंचल के ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का जो या आयोजन किया जा रहा है वह सराहनीय है। खेलो इंडिया की तर्ज पर त्योंथर क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने हेतु यह खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की गई है। (रामलखन गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार)

 

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – +91 9294525160

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।