निवेशकों ने रीवा एवं शहडोल संभाग में उद्योग लगाने में दिखाई रूचि

रीवा, मप्र। एमपीआईडीसी द्वारा विगत 11 एवं 12 जनवरी को इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिटि में उद्यामियों ने उद्योग लगाने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से अपनी मंशा जाहिर की है। कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी उद्यामियों से संपर्क कर जिले में व्यापक स्तर पर उद्योग लगाने के लिए समस्त सुविधाएं दी जायं। इस संबंध में उद्यामियों को जानकारी दी जाय तथा प्रयास किये जाय कि वे अनिवार्य रूप से उद्योग लगाये।

बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक यूके तिवारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक यूबी तिवारी, एनके शुक्ला, सिद्धार्थ गौड़ ठाकुर, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय एवं अधिकारी उपस्थित थे।

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – +91 9294525160

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now