यूं तो देश भर में कई तरह के आम पाए जाते हैं। लेकिन रीवा की पहचान कहे जाने वाले फलों के राजा सुंदरजा आम का स्वाद न केवल देश बल्कि विदेशों में भी खूब लोकप्रिय है। इसकी खासियत यह है कि यह दूसरे आम से कहीं अधिक स्वादिष्ट होता है। साल 1968 में इसके नाम से डॉक टिकट भी जारी किया जा चुका है। इस आम की एक खासियत यह भी है कि इस आम को डायबिटीज के मरीज भी खा सकते हैं। यह आम अपनी खुशबू से पहचाना जाता है।
आम के नाम से जारी हो चुका है डाक टिकट – डायबिटीज के मरीज भी ले सकते हैं इसका मजा
मध्यप्रदेश में पाए जाने वाले आम की 213 प्रजातियों में से सबसे प्रमुख सुंदरजा आम है। एक जिला-एक उत्पाद के तहत रीवा का सुंदरजा आम है। यह मुख्यत: रीवा की देन है जो अब पूरे देश की नर्सरियों में पाया जाता है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कलकत्ता, पाकिस्तान, इग्लैण्ड और अमरीका सहित अरब देशों में सुंदरजा आम अपनी खासियत के चलते आम प्रेमियों को काफी लुभाता है। इसकी खासियत यह है कि सुंदरजा में सेंट जैसी खुशबू होती है। जैसा कि इसका नाम है यह देखने में भी उसी तरह सुंदर दिखाई देता है। आम की मिठास इतनी है कि इसे आंख मूदकर पहचाना जा सकता है। इसके चलते सभी सुंदरजा को पंसद करते हैं।
सुंदरजा आम इस खासियत को लेकर समूचे देश सहित विश्व के अन्य देशों में भी विख्यात है। इसकी मिठास कोयल की मीठी वाणी से भी ज्यादा मधुर है। जिसकी वजह से बाजारों में इसकी मांग भी बनी रहती है। यह अपनी खासियत के चलते काफी लोकप्रिय है, जो थोड़ा महंगे दामों में बिकता है। सुंदरजा आम की एक छोटे से पेड़ में 100 से 125 किलो की पैदावार होती है और एक आम का वजन औसतन 200 से 250 ग्राम तक होता है।
सुंदरजा के पौधे राजघराने की देन है। सुंदरजा किस्म का आम महाराजाओं की खास पसंद में शामिल है। जिसकी मांग अब विदेशों तक में है। यहाँ कुठिलिया अनुसंधान केन्द्र और गोविंदगढ़ में सुंदरजा के काफी पौधे मौजूद हैं। हालाँकि मौसम की मार के चलते फल कम हो रहे हैं। इसलिए आम प्रेमियों को लुत्फ उठाने के लिए इसे मंहगे दामों पर खरीदने के लिए भी तैयार हैं।
यह अपनी खासियत के चलते काफी लोकप्रिय है, जो थोड़ा महंगे दामों में बिकता है। सुंदरजा के एक छोटे पेड़ में 100 से 125 किलो की पैदावार होती है और एक आम का वजन 200 से 250 ग्राम होता है।
यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
आपके सुझाव और शिकायत का स्वागत है, खबर देने या विज्ञापन के लिए संपर्क करें – +91 9294525160