जनसुनवाई : कलेक्ट्रेट में आमजनता के 388 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर तथा अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने आम जनता के 388 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई के आवेदन पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही करें। आवेदन पत्रों का सात दिन में निराकरण करके पोर्टल पर प्रतिवेदन दर्ज कराएं। जन विश्वास अभियान में जनसुनवाई के आवेदन पत्रों के निराकरण की समीक्षा की जाती है। आवेदक को भी आवेदन पत्र में की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र तिवारी, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक, डिप्टी कलेक्टर माइकल तिर्की, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर अदिति जैन ने भी आम जनता के आवेदनों में सुनवाई की।

जनसुनवाई में श्यामकली निवासी समान ने बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया। अधीक्षण यंत्री ऊर्जा को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए गए। पवन तिवारी तथा अन्य ग्रामीणजन ग्राम कटकी ने सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए गए। रामाधार चौधरी निवासी पुष्पराज नगर रीवा ने आम रास्ता से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। तहसीलदार हुजूर नगर को मौके पर कार्यवाही करके अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। श्यामसुंदर साकेत निवासी जेपी नगर ने बिजली बिल में सुधार के संबंध में आवेदन दिया। अधीक्षण यंत्री ऊर्जा को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए गए। शुक्रवती पाण्डेय निवासी ग्राम खरपटा ने जमीन के खसरे में सुधार तथा अवैध रूप से की जा रही बिक्री पर रोक के लिए आवेदन दिया। एसडीएम जवा को आवेदन में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में शीला शुक्ला निवासी ग्राम कंदैला ने सहकारी समिति कंदैला में फर्जी ऋण प्रकरण की जांच के लिए आवेदन दिया। उपायुक्त सहकारिता को मामले की जाँच कर आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए गए। हरिशंकर श्रीवास्तव निवासी रीवा ने हटाए गए बिजली के पोल पुन: लगाने के लिए आवेदन दिया। अधीक्षण यंत्री ऊर्जा को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए गए। रामकुमार कोल निवासी सुमेदा ने खसरे में पटवारी द्वारा दर्ज की गई जमीन की गलत जानकारी में सुधार के लिए आवेदन दिया। तहसीलदार हुजूर को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए गए। कविता दीपांकर ने जनसुनवाई में बीएड की पढ़ाई पूरी होने तक छात्रावास में निवास की अनुमति के लिए आवेदन दिया। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को छात्रा को छात्रावास में रहने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में उपचार सहायता, आम रास्ता खोलने, सीमांकन, अनुकंपा नियुक्ति, मजदूरी भुगतान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती सहित विभिन्न आवेदनों में सुनवाई की गई।

विंध्य की बेहतरीन खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से click here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now