टॉपर्स डायरी : मोबाइल छोड़ा, सायकिल से हाईवे का 5 किमी का सफर और छात्रा आर्या मिश्रा ने रच दिया इतिहास

चाकघाट। र नहीं, हौसले की जीत: 5 किमी साइकिल चलाकर छात्रा आर्या मिश्रा ने बनाया हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में बनाया दसवां स्थान। खौफ के साए में रोज पांच किलोमीटर नेशनल हाईवे पार कर साइकिल से स्कूल पहुंचने वाली आर्या मिश्रा ने मेहनत के दम पर रचा इतिहास। आर्यावर्त हायर सेकंडरी स्कूल बघेड़ी चाकघाट की छात्रा ने हाईस्कूल परीक्षा में 490 अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। आर्या ने बताया कि वह रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थीं और मोबाइल से दूरी बनाए रखती थीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी यह सफलता क्षेत्र के लिए गर्व और छात्रों के लिए बड़ी प्रेरणा बन गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हायर सेकंडरी और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए है वही रीवा जिले के त्यौंथर तहसील के छोटे से गांव चंदई गांव से निकलकर करीब पांच किलोमीटर नेशनल हाईवे 30 का सफर साइकिल से तय कर स्कूल पहुंचने वाली छात्रा आर्या मिश्रा ने अपनी मेहनत और हौसले के दम पर हाईस्कूल परीक्षा में 490 अंक अर्जित कर प्रदेश में दसवां स्थान हासिल किया है। आर्यावर्त हायर सेकंडरी स्कूल बघेड़ी चाकघाट की इस मेधावी छात्रा की कहानी आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।आर्या ने बताया कि रोजाना नेशनल हाईवे से गुजरते समय वह डर के साए में स्कूल पहुंचती थीं, लेकिन पढ़ाई के प्रति जुनून ने उन्हें कभी पीछे नहीं हटने दिया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा।छात्रा ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि उन्होंने घर पर रोजाना 8 से 10 घंटे तक कड़ी मेहनत की और मोबाइल से दूरी बनाकर पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित किया।आर्या की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो मुश्किल रास्ते भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकते। उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और अन्य विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त प्रेरणा बनकर उभरी है।वही विद्यालय परिवार ने भी बच्ची की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

छात्रा आर्या मिश्रा के संघर्ष, मजबूत इरादे और हौसलों को विंध्य अलर्ट का सलाम।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now