प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण भी होगा। ताप विद्युत केन्द्रों से बिजली उत्पादन के लिए भारी मात्रा में कोयले का दहन किया जाता है जो पर्यावरण के प्रतिकूल है। सोलर पैनल पूरी तरह से नि:शुल्क तथा पर्यावरण के अनुकूल है। बिजली का उपयोग करने वाले आवासीय घरों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली के बिल में 30 से 70 प्रतिशत तक की कमी ला सकते हैं। इस संबंध में अधीक्षण यंत्री बीके शुक्ला ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत दो किलोवाट तक की क्षमता वाले छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 30 हजार प्रति किलोवाट वित्तीय सहायता दी जाती है। इसी तरह तीन किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल लगवाने पर 78 हजार का अनुदान दिया जा रहा है।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

अधीक्षण यंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि छत पर सोलर पैनल लगाने से प्रति किलोवाट 1300 यूनिट बिजली का साल भर में उत्पादन होता है। इस बिजली को नेट मीटरिंग वाली बिजली यानी ग्रिड से जोड़ने पर मासिक बिजली बिल में काफी कमी आती है। नेट मीटरिंग प्रक्रिया के द्वारा लगाया गया मीटर सोलर पैनल से प्राप्त बिजली तथा ग्रिड से ली गई बिजली का आकलन करता है। सोलर पैनल से उत्पादित बिजली यदि घरेलू उपकरणों में उपयोग से अधिक है तो उसे ग्रिड में भेज देता है। जब सोलर पैनल से बिजली का उत्पादन नहीं होता तब स्वचालित तरीके से ग्रिड से बिजली की आपूर्ति घर में होती रहती है। उपभोक्ता को केवल अतिरिक्त बिजली के लिए ही राशि देनी होती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पीएम सूर्य घर डॉट जीओभी डॉट इन अथवा स्मार्ट बिजली एप से आवेदन किया जा सकता है। सरकार द्वारा सोलर पैनल लगाने के लिए वेंडर निर्धारित कर दिए गए हैं। इनसे प्रस्ताव लेकर प्रतिस्पर्धी मूल्य के आधार पर सोलर पैनल लगवाएं।

योजना के मुख्य लाभ –

सस्ती बिजली: यह योजना सौर ऊर्जा के उपयोग से नागरिकों को सस्ती बिजली प्रदान करती है।

ऊर्जा सुरक्षा: देश को ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करती है और इसे बिजली की कमी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।
स्वच्छ ऊर्जा: योजना के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा मिलती है।

योजना के अन्य लाभ

योजना के और भी कई लाभ हैं जो निन्मवत है:

1. मुफ्त बिजली
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत नागरिकों को मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान की जाती है। यह योजना देश के सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध है और इसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुँचाना है। योजना के माध्यम से नागरिक अपने घरों में सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली प्राप्त कर सकते हैं।

2. पर्यावरण संरक्षण
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। योजना के माध्यम से नागरिकों को सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाता है जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में सहायता मिलती है। सौर ऊर्जा का उपयोग करने से पर्यावरण को बहुत कम नुकसान पहुँचता है और इससे ग्लोबल वार्मिंग को भी कम करने में मदद मिलती है।

3. रोजगार का सृजन
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के माध्यम से देश के कई लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकता है। योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण, स्थापना और रखरखाव के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होती है जिससे देश के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now