मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा ‘जल जीवन मिशन’ – जल महोत्सव

मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ग्राम पंचायत अजगरहा में कंदैला समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ‘जल महोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री जनार्दन मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने हर घर नल से जल  पहुँचाने के सफल प्रयास की सराहना की। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ग्रामों में जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन का स्वरूप देना और जल सुरक्षा के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान जल संचयन के महत्व को समझाते हुए सभी ग्रामीणों को पानी के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती पूनम पाण्डेय, जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत के सरपंच, जल निगम के महाप्रबंधक चित्रांशु, प्रबंधक नीतेश सिंह, प्रबंधक जनसहभागिता डॉ. नंद किशोर पचौरी एवं जलनिगम के सभी अधिकारी एवं एस. क्यू. सी के अधिकारी और  स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now