मौसम में बदलाव, 20, 21, 22 को बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक ट्रफ के रूप में मध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण पश्चिम राजस्थान एवं निकटवर्ती दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। वहीं उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 269 किमी प्रति घंटा गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।

सुबह से जिले के आसमान में बादल छाए हुए हैं। थोड़ा बहुत धूप तो निकली लेकिन उसमें तेजी नहीं थी। बादल छाने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जिससे ठंड से राहत मिली है। मौसम का माहौल देखकर 20, 21, 22 जनवरी को बारिश होने की आशंका नजर आ रही है। मौसम विभाग भी यही संकेत दे रहा है। जिसे देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान को केंद्रों से त्वरित परिवहन एवं रखी धान को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now