जल संचयन अभियान : सूरज विकास समिति सेंगरवार ,सेक्टर चाकघाट द्वारा आदर्श ग्राम सेंगरवार नाले में बृहद बोरी बंधान

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद रीवा के संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक जी, जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार जी, ब्लॉक समन्वयक अनीता मिश्रा जी के निर्देशानुसार जल संचयन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सूरज विकास समिति सेंगरवार ,सेक्टर चाकघाट द्वारा आदर्श ग्राम सेंगरवार में सेंगरवार नाले में बृहद बोरी बंधान का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण,जल संचयन, जल को बचाकर उसे उपयोगी कैसे बनाया जाए इस विषय पर गहन संगोष्ठी की गई तथा जल संचयन के बारे में उसके उपयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की गई ,कार्यक्रम में सरपंच अरुणोदय आदिवासी, रोजगार सहायक आशीष सिंह, सूरज विकास समिति सेंगरवार के सचिव शिवाकांत पाण्डेय, जय मां शीतला गौशाला सेंगरवार के प्रमुख सेवक रमेश माझी जी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजापुर,सतपुरा,बरेठी कला के अध्यक्ष एवं सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ में परामर्शदाता राजेश कुमार,कृष्ण कुमार,नीरज तिवारी,सुशील यादव के साथ बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के कई छात्र-छात्राएं तथा भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे सपना मिलकर सभी लोगों ने मिलकर यह संकल्प किया कि हमें प्राकृतिक जल का संचयन करके उसे उपयोग में लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा तथा सभी ग्रामीण वासियों को यह जागरूक किया जाएगा की जल का संचयन करके जल का सही उपयोग करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now