मुख्यमंत्री ने त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में 162.31 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एक दिवसीय प्रवास पर रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के चाकघाट मण्डी प्रांगण में आयोजित विन्ध्य विकास एवं संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में 162 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 5 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 125 करोड़ रुपए की लागत से ग्राम टंगहा में निजी संस्था द्वारा बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 5.1 किलोमीटर लम्बाई की दो सड़कों का शिलान्यास किया। इनकी लागत पाँच करोड़ 40 लाख रुपए है। मुख्यमंत्री ने टमस नदी में चिल्ला में पुल निर्माण लागत 28 करोड़ 96 हजार रुपए तथा ग्राम मझगवां डीही से लठिया तालाब तक 3.8 किलोमीटर लम्बाई के पहुंच मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसकी लागत 3 करोड़ 45 लाख रुपए है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now