सचिव निलंबित : नल जल योजनान्तर्गत एक वर्ष से पानी नहीं दिया तो हो गए निलंबित

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने नईगढ़ी जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत गेरूआरी के सचिव दिनेश प्रसाद चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आनलाइन शिकायत में शिकायतकर्ता राजकुमारी द्वारा लेख किया गया था कि नल जल योजनान्तर्गत एक वर्ष से पानी नहीं दिया जा रहा है। सचिव द्वारा तत्संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी के प्रस्ताव पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा सचिव को निलंबित कर मुख्यालय जनपद कार्यालय नईगढ़ी नियत किया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now