समर्थन मूल्य पर धान का पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान का पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जायेगा। कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने बताया कि नि:शुल्क पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा तहसील में स्थापित सुविधा केन्द्रों के साथ ही सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केन्द्रों में किया जायेगा। जबकि सशुल्क पंजीयन एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र व निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबार कैफे से किया जा सकता है।

कलेक्टर ने बताया कि पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था अन्तर्गत 50 रूपये से अधिक का शुल्क नहीं लिया जाय। जिले के किसान भाइयों से अपील की गई है कि समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा) के विक्रय के लिये अपना पंजीयन निर्धारित तिथि तक करा सकते हैं। जो किसान पंजीयन नही करायेंगे वह अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं कर सकेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now