शासन के निर्देशानुसार रीवा और मऊगंज जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर 16 जुलाई तक लगाए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि शिविर में वय वन्दना योजना, कर्मकार मण्डल तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 16 जुलाई तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ आंगनवाड़ियों में मंगलवार और शुक्रवार को टीकाकरण के उपरांत और शेष दिवसों में ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन पर आशा, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से आपसी समन्वय से कार्ड बनाया जा रहा है। इच्छुक हितग्राही अपने क्षेत्र की आशा बहनों और रोजगार सहायक से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
Views: 474






