संभागीय दल कर रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण

संभाग के सभी जिलों में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद ने अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों और निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए 6 संभाग स्तरीय अधिकारियों के दल तैनात किये हैं। इन दलों द्वारा भ्रमण करके जल गंगा संवर्धन अभियान का जायजा लिया जा रहा है। गत दिवस संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ. राजेश मिश्रा, परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी एवं आपूर्ति नियंत्रक ने सतना जिले के रामपुर बघेलान विकासखण्ड एवं मैहर जिले के अमरपाटन विकासखण्ड में जल संरक्षण कार्यों का जायजा लिया। दल ने खेत तालाब निर्माण तथा कुंए में रिचार्ज पिट निर्माण का अवलोकन किया। इस दल का नेतृत्व चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग संजय खाण्डे ने किया। अधीक्षण यंत्री पीएचई तथा अन्य अधिकारियों ने रीवा जिले के सिरमौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बरा में चेकडैम निर्माण एवं बोरीबंधान का निरीक्षण किया। इसी दल ने सीधी जिले के मझौली विकासखण्ड के ग्राम दादर में हितग्राही सुदामा साहू के द्वारा बनाये जा रहे खेत तालाब एवं कुंए में रिचार्ज पिट का भी निरीक्षण किया गया। इसी गांव में रामचन्द्र साहू द्वारा बनाये जा रहे खेत तालाब का निरीक्षण किया गया। ग्राम दादर में गतवर्ष चेकडैम का निर्माण कराया गया था। उसमें अभी भी पर्याप्त पानी उपलब्ध है। जो आमजनता के निस्तार और पशुओं के पीने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now