बड़ी खबर : आधार पंजीयन के लिए तैनात होंगे कम्प्यूटर आपरेटर

महिला एवं बाल विकास विभाग को भारत सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आधार पंजीयन के लिए अधिकृत किया गया है। विभाग के सभी परियोजना कार्यालयों में स्थाई आधार पंजीयन की सुविधा दी जा रही है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि आधार पंजीयन के लिए परियोजना कार्यालयों को आधार मशीनें, टैबलेट, मोबाइल किट आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं। आधार पंजीयन के लिए सभी परियोजना कार्यालय में कम्प्यूटर आपरेटर तैनात किए जा रहे हैं। इसके लिए पात्र व्यक्ति 3 जून तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग कलेक्ट्रेट रीवा में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now