प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल गंगा यात्रा का आयोजन करें – कलेक्टर

जिले भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुराने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और सुधार के साथ नई जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आमजनता को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस क्रम कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जल गंगा यात्राओं के आयोजन के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि शासन के निर्देशों के अनुसार जिले भर में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। इस अभियान में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करें। शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड तथा ग्रामीण क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों में जल गंगा यात्राएं निकाले। आयुक्त नगर निगम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीएमओ तथा जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जल गंगा यात्राओं के आयोजन के लिए आवश्यक प्रबंध करें। जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, जन अभियान परिषद से जुड़ी संस्थाओं, पंचायतराज संस्थाओं के पदाधिकारियों, नगरीय निकाय के पार्षदों तथा आमजनता की इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने कहा है कि जल गंगा यात्रा प्रमुख सार्वजनिक स्थल से प्रारंभ करें। इसका समापन किसी महत्वपूर्ण जल स्त्रोत पर करें। जल गंगा यात्रा में शामिल सभी लोग नदी, तालाब तथा अन्य जल स्त्रोतों की साफ सफाई एवं सुधार कार्य में श्रमदान करके सहयोग दें। प्रमुख धार्मिक स्थलों की भी साफ सफाई इसमें की जा सकती है। जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now