बड़ी खबर : समग्र ई केवाईसी में लापरवाही पर 6 अधिकारियों को मिला नोटिस

कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने 6 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार पात्र परिवारों की समग्र ई केवाईसी को अपडेट कराने तथा सत्यापन में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने कहा है कि निर्देशों का पालन न करने तथा ई केवाईसी कराने में रूचि न लेने से जिले की रैंकिंग में गिरावट आई है। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी कल्पना यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मऊगंज रामकुशल मिश्रा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हनुमना को नोटिस दिया है। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नईगढ़ी हेमंत त्रिपाठी, मऊगंज संतोष सिंह तथा हनुमना अरूण त्यागी को भी कारण बताओ नोटिस दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now