जल गंगा अभियान को मिल रहा ग्रामीणों का समर्थन

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी के निर्देशन और विकासखंड मझगवां विजयेन्द्र जड़िया के संयोजन में सेक्टर बिरसिंहपुर अंतर्गत नवांकुर संस्था मानव समाज विकास मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गैवीनाथ सरोवर बिरसिंहपुर में, श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रमदान कार्यक्रम के तहत उपस्थित समाजसेवी और स्थानीय जन द्वारा सरोवर के किनारे घाटों की सफाई की गई। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से सभी श्रमदानियों ने मंदिर परिसर पर उपलब्ध श्रद्धालुओं सहित नगरवासियों को जल के संरक्षण और संवर्धन के साथ साथ जल श्रोतों के पुनर्जीवन का संदेश दिया।

जल परिचर्चा के माध्यम से जिला समन्वयक डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि 30 मार्च से 30 जून तक चलने वाला यह अभियान हमे जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति अपने जिम्मेदारियों और कर्तव्य का बोध कराता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्पों का यह अभियान गांव-गांव पहुंचकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में जन जागरण कर रहा है और लोगों को उनकी प्राचीन जल संस्कृति से जोड़कर गांव का पानी गांव में रोकने हेतु संकल्पित करा रहा है। जल परिचर्चा के उपरांत सभी को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भूतपूर्व नगर अध्यक्ष धनीराम प्रजापति एवं ईप्सा फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार सेन द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। आयोजन में मुख्य रूप से जलदूत रामकृष्ण नामदेव, संजू मिश्रा परामर्शदाता विनीता मुकुल, छात्र मोहित तिवारी, भास्कर पयासी, बिरसिंहपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, न्यास अध्यक्ष पंकज श्रीमाली, न्यास महामंत्री महेंद्र श्रीमाली, मंडल महामंत्री विनीत केसरवानी, न्यास पार्षद संतोष माली, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 11 अध्यक्ष स्मिता दाहिया, प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 13 अध्यक्ष शांति पांडे, स्वयंसेवक दुर्गेश विश्वकर्मा, सेवादार सोनू श्रीमाली, बृजेंद्र सिंह, उमेश, भागवत, विवेक, प्रीतमलाल, लक्ष्मण विजय, अनिल कुमार, अरुण कुमार, मीरा, रोहित, कृपाल, छंगा, राहुल स्नेहा, आदित्य प्रसाद आदि आदि प्रबुद्ध जन व जनमानस उपस्थित रहे। जल परिचर्चा का संचालन समाजसेवी रामकृष्ण नामदेव द्वारा किया गया।
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।