प्रभारी मंत्री 17 अप्रैल को बिछिया नदी उद्गम स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

रीवा जिले के प्रभारी मंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल दो दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल सतना जिले से 16 अप्रैल को शाम 6 बजे प्रस्थान कर शाम 7 बजे रीवा में श्री विशम्भरनाथ पटेल के निवास पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री रात 8.15 बजे राजनिवास रीवा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 17 अप्रैल को सुबह 7 बजे राजनिवास से प्रस्थान करेंगे तथा सुबह 8 बजे मऊगंज पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बिछिया नदी उद्गम स्थल पर पूजन, जनचर्चा एवं ग्रामसभा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री सुबह 10.30 बजे वापस राजनिवास रीवा पहुंचेंगे तथा सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित पंच-सरपंच सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री शाम 5.05 बजे राजनिवास पहुंचेंगे तथा शाम 6 बजे राजनिवास से दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now