रीवा जिले के ग्राम मढ़ीखुर्द निवासी अजय विश्वकर्मा सैन्य कार्रवाई के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका 11 अप्रैल को उपचार के दौरान रूड़की में दुखद निधन हो गया। शहीद अजय विश्वकर्मा भारतीय सेना की 119 एसाल्ट इंजीनियर रेजीमेंट में कार्यरत थे। शहीद अजय विश्वकर्मा का उनके गृह ग्राम मढ़ीखुर्द तहसील मनगवां में पूरे सैनिक सम्मान के साथ 13 अप्रैल को अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए सूबेदार सत्यानारायण शर्मा के नेतृत्व में सेना का दल उपस्थित रहेगा।
Post Views: 299




