महाकुंभ मेला को लेकर आईजी साकेत पांडे के दिशा निर्देश में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय रही

चाकघाट। महाकुंभ मेला प्रयागराज में जाने के लिए इस बार लोगों की भीड़ अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तीर्थ स्थल पर एक साथ इतनी संख्या में लोगों का पहुंचना, गंगा स्नान करना यह सनातन संस्कृति का अभूतपूर्व उत्सव रहा। इस बार चाकघाट से लेकर रीवा रोड पर लगने वाले जाम को ध्यान में रखते हुए तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, ठहरने, भोजन आदि की व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से पुलिस विभाग की मुस्तैदी दिखी। और इसके लिए रीवा क्षेत्र के प्रभारी आईजी साकेत पांडे जी की योजना एवं दिशा निर्देश सराहनीय रहा। जिसका तीर्थ यात्रियों ने प्रशंसा की है। साकेत पांडे जी इस अंचल में पूर्व में भी रहे हैं और कहां पर क्या समस्या आ सकती है उसका पूर्वाभान उन्हें था, जिसके समाधान हेतु वे बराबर काम कर रहे थे। आईजी श्री साकेत पांडेजी ने अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ मध्य प्रदेश की सीमा तक व्यापक स्तर पर व्यवस्था को बनाया जिसके चलते इस मार्ग पर किसी भी तरह की अराजकता का वातावरण नहीं बन पाया। आईजी साकेत पांडे एवं परिवार क्षेत्र के संभागीय कमिश्नर बी. एस. जामोद ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई बार चाकघाट तक की यात्रा की एवं व्यवस्था को बनाने में योजना को मूर्त रूप दिया। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुविधा में इस अंचल की पुलिस भी पूरी मुस्तादी से लगी रही तथा यातायात व्यवस्था को सुचार रूप से बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। इन सब का श्रेय रीवा आईजी साकेत पांडेय जी को जाता है जिसके दिशा निर्देश में रीवा जिला के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी संपर्क में रहकर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्था व्यवस्थित बनाए रखा।
(रामलखन गुप्त)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now