कलेक्टर का औचक निरीक्षण : खरीदी केंद्र में तौल संबंधी अनियमिता पाए जाने पर खरीदी प्रभारी को नोटिस जारी

कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव द्वारा हनुमना तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बन्ना खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  किसानों की समस्यायें सुनी तथा उपार्जन केंद्र में अभी तक खरीदी गई धान तौल का जायजा लिया गया और अपने सामने बोरियों में भारी धान की तौल कराई गई। धान की भर्ती ज्यादा पाए जाने पर मौके पर संबंधित खरीदी केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिली हुई बोरियों में खरीदी केंद्र का टैग लगा नहीं पाए जाने पर संबंधित सम्बंधित प्रबंधक को निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती ना हो। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये कि अभी तक खरीदी गई कुल धान में से प्रति क्विंटल डेढ़ किलो खरीदी केंद्र प्रभारी से रिकवरी की जाए।

इस दौरान किसानों द्वारा बताया गया कि बारदाने के अभाव में खरीदी नहीं हो पाई है। कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए तत्काल बारदाने का स्टॉक मंगाए और ऐसी व्यवस्था करें कि निर्धारित समय पर किसानो की धान खरीदी जा सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हनुमना कमलेश पुरी, तहसीलदार केएल पनिका, नायब तहसीलदार बी आर प्रजापति, जिला प्रभारी खाद्य अधिकारी अनिल गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now