विशेष राजस्व शिविरों में दर्ज किए जा रहे राजस्व प्रकरण

जिले की सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के तहत विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजनता से सीमांकन, अविवादित नामांतरण तथा अन्य राजस्व कार्यों के प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। राजस्व महाभियान में बी-1 के वाचन के बाद प्राप्त फौती नामांतरण के प्रकरण भी शिविरों में दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही किसान सम्मान निधि के प्रकरणों में आधार सीडिंग तथा ई केवाईसी में कमी को इन शिविरों में पूरा कराया जा रहा है। फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित प्रक्रियाएं भी शिविर में पूरी की जा रही हैं। सभी एसडीएम और तहसीलदार इन शिविरों में शामिल होकर आमजनता के प्रकरणों पर सुनवाई कर रहे हैं। एसडीएम सिरमौर राजेश सिन्हा ने बीड़ा में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया। इसी क्रम में नगर परिषद डभौरा, ग्राम खड्डा, ग्राम कोष्टा, ग्राम परसिया, ग्राम देवरा फरेदा, ग्राम बड़ागांव, ग्राम अजगरहा, ग्राम कोटा में राजस्व शिविर आयोजित किये गये। जिनमें राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now