गंभीर बीमारी से पीड़ित मनीष को मिली मोटराइज्ड तिपाहिया साइकिल

जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान तथा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। त्योंथर तहसील के निवासी मनीष यादव तथा उनके दो भाई गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के विशेष प्रयासों से इनका उपचार संजय गांधी हास्पिटल तथा दिल्ली के एम्स हास्पिटल में कराया गया। हड्डियों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण चलने फिरने में तकलीफ होती है इस तकलीफ को दूर करने में मनीष को मोटराइज्ड तिपाहिया मोटरा साइकिल प्रदान की गयी है। एसडीएम त्यौंथर संजय जैन तथा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने दिव्यांग मनीष यादव  को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की साथ ही उसके दिव्यांग भाई को नि:शक्तजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत नि:शुल्क लैपटॉप प्रदान किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now