जिले में समर्थन मूल्य पर 11 दिसम्बर तक 518504 क्विंटल हुई धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए पंजीकृत किसानों से जिले भर में बनाये गये 93 खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन 2 दिसंबर से किया जा रहा है। किसानों से एफएक्यू धान 2300 रूपये प्रति Ïक्वटल की दर से सहकारी समितियों द्वारा खरीदी जा रही है। जिले में अब तक 8205 किसानों से अब तक 518504 क्विंटल धान की खरीद की गयी है। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी खाद्य पीके पाण्डेय ने बताया कि अब तक की गयी खरीदी के लिए किसानों को एक अरब 19 करोड़ 25 लाख 59 हजार 884 रूपये मंजूर किये जा चुके हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके खरीदी केन्द्र और खरीदी के समय का निर्धारण करके समर्थन मूल्य पर धान दे सकते हैं। खरीदी के लिए अब तक 29 हजार 282 किसानों ने स्लॉट बुक कराये हैं। किसान खरीदी केन्द्रों में सुखाकर तथा साफ करके धान लायें जिससे गुणवत्ता के कारण धान के उपार्जन में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now