जिले में 10623 टन यूरिया तथा 929 टन डीएपी है उपलब्ध

किसानों के लिए खाद की समुचित व्यवस्था की गयी है। रीवा जिले में सहकारी समिति विपणन संघ तथा निजी विक्रेताओं के पास 28 नवम्बर की स्थिति में 10623.29 टन यूरिया तथा 929.30 टन डीएपी खाद उपलब्ध है। इसके साथ-साथ जिले में 1973.73 टन एनपीके, 84.65 टन एमओपी तथा 3914.35 टन सिंगल सुपर फास्फेट भी उपलब्ध है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि जिले के किसान खाद की आपूर्ति के लिए चिंतित न हो। खाद की नियमित आपूर्ति जारी है। किसानों को अगले एक सप्ताह जितनी खाद की जरूरत उसी की खरीद करें।

उप संचालक ने बताया कि अब तक किसानों को 10959.40 टन यूरिया तथा 5663.76 टन डीएपी का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह किसानों को 5584.50 टन एनपीके, 29.60 टन पोटाश खाद तथा 1105.15 टन सिंगल सुपर फास्फेट खाद का वितरण किया जा चुका है। किसान भाईयों के लिए डीएपी के स्थान पर यूरिया और एनपीके अथवा यूरिया और एसएसपी खाद का उपयोग अधिक लाभकारी है। सिंगल तथा डबल लाक से प्रतिदिन खाद वितरित की जा रही है। जिस केन्द्र में अधिक संख्या में किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं वहां अधिकारियों की निगरानी में टोकन देकर खाद का वितरण किया जा रहा है। वर्तमान में मार्कफेड, सहकारी समिति तथा निजी विक्रेताओं के पास खाद उपलब्ध है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now