राजस्व महाभियान में नामांतरण के 1358 प्रकरण निराकृत

जिले भर की सभी तहसीलों में राजस्व महाभियान 3.0 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शिविर लगाकर राजस्व प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है। सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अपने न्यायालय में प्रकरणों की नियमित सुनवाई करके उनका निराकरण कर रहे हैं। राजस्व महाभियान में 15 नवम्बर से 27 नवम्बर तक जमीन के नामांतरण से संबंधित 1358 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े ने बताया कि तहसीलदार गुढ़ ने 53, नायब तहसीलदार दुआरी ने 19, तहसीलदार जवा ने 96, नायब तहसीलदार अतैरला ने 63 तथा नायब तहसीलदार डभौरा ने 35 प्रकरणों का निराकरण किया।

इसी अवधि में तहसीलदार त्योंथर ने 58, नायब तहसीलदार गढ़ी ने 34, नायब तहसीलदार चाकघाट ने 54, नायब तहसीलदार रायपुर सोनौरी ने 64, तहसीलदार मनगवां ने 45, नायब तहसीलदार गढ़ ने 93 एवं नायब तहसीलदार डेल्ही ने 46 प्रकरणों का निराकरण किया। नायब तहसीदार सूरा ने 39, तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान ने 17, नायब तहसीलदार पहड़िया ने 24, नायब तहसीलदार मनिकवार ने 19, तहसीलदार सिरमौर ने 41, नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर ने 55, नायब तहसीलदार लालगांव ने 48, तहसीलदार सेमरिया ने 5, नायब तहसीलदार शाहपुर ने 20, नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ 48, नायब तहसीलदार बनकुइयाँ ने 87, नजूल तहसीलदार ने 13 तथा तहसीलदार हुजूर ने 271 प्रकरणों का निराकरण किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now