कमिश्नर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक एंव आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीप उत्सव हमारी सांस्कृतिक चेतना का अमृत कलश है। दीपावली संभाग के सभी नागरिकों के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए। सुरक्षा को ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। इस दीपावली में केवल हानि रहित ग्रीन पटाखों का उपयोग करें। पटाखे खुले स्थान पर तथा सुरक्षित तरीके से चलाएं। इस दीपावली में मिट्टी से बने दीपकों का अधिक से अधिक उपयोग करें। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। दीपावली संभाग के हर नागरिक के लिए मंगलमय हो।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now