बड़ी खबर : 691200 रूपये की 3840 शीशी नशीली कफ सिरफ जप्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही

मुखबिर सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक रीवा द्वारा गठित जोनल टीम एवं थाना सोहागी पुलिस द्वारा सोहागी पहाड़ पर टोल के आगे झिरिया गांव के पास संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही की गई। जिसमें थाना सोहागी पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की होण्डा अमेज कार क्र० MP 17 ZB 9006 में आरोपी रोहित तिवारी पिता सुनील तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी रजहा सोनौरी थाना सोहागी को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 07 नग प्लास्टिक बोरियो में कुल 1680 शीशी आनरेक्स कफ सिरप कुल कीमत 302400 रुपये का बरामद हुआ। जिसे परिवहन एवं रखने के संबंध मे आरोपीगणों द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया, जो बरामदशुदा कुल 1680 शीशी नशीली कफ सिरप, होण्डा अमेज कार क्र० MP 17 ZB 9006, दो नग स्क्रीन टच मोबाइल, ए.टी.एम. कार्ड एवं नगदी 1620 रूपये जप्त किया जाकर आरोपी रोहित तिवारी को धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

इसी तारत्मय में थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस महानिरीक्षक महोदय गठित जोनल टीम एवं थाना बैकुण्ठपुर पुलिस द्वारा वार्ड क्रमांक 15 क्योटी रोड बैकुण्ठपुर में संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही की गई जिसमें थाना बैकुण्ठपुर पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की बोलेरो कार क्र० CG 04 DY1786 में आरोपी पंकज पटेल पिता बृजवासी पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम रमपुर्वा थाना मनगंवा को पकडा गया जिसके कब्जे से 18 नग खाकी रंग के कार्टून में कुल 2160 शीशी आनरेक्स कफ सिरप कुल कीमती 388800 रुपये का बरामद हुआ जिसे परिवहन एवं रखने के संबंध मे आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज पेश नही किया गया, जो बरामदशुदा कुल 2160 शीशी नशीली कफ सिरप, बोलेरो कार क्र० CG 04 DY1786 जप्त किया जाकर आरोपी पंकज पटेल को धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

अवैध नशे की खेप को ट्रैप करने एवं जप्त करने में उप पुलिस अधीक्षक उदित मिश्रा, निरीक्षक विजय सिंह बघेल, निरीक्षक पवन शुक्ला, निरीक्षक जितेन्द्र भदौरिया, उप निरी. कन्हैया बघेल, उप निरी. संजीव शर्मा, उनिअ. सोनल झा, सउनि. जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, सउनि. कल्लू प्रसाद रावत, प्र. आर. 658 राजरूप साकेत, प्र.आर. 109 अनिल दूबे, आर. 979 शुभम बरोरे, आर. 1048 मयंक तिवारी, आर. 761 संजय नापित, आर. 621 धीरज कोरी, आरक्षक 1041 शिवम सिंह, आर. 35 राहुल ओझा, आरक्षक, 832 विशाल सिंह, आर. 1094 अमित सिंह, आर. 459 गंजन केवट, आर. 1016 दीपक कोल, आर. 622 उमेश मिश्रा, आर. 1073 विजय वैश्य, आर. 557 सुरेन्द्र मिश्रा, आर. 865 मोहित यादव, आर. 994 अजय सिंह, आर. 180 अंजार अंसारी, आर. 1118 आशुतोष मिश्रा, सायबर टीम रीवा जोन रीवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now