इस वक़्त की बड़ी खबर रीवा जिले के अंतरैला थाना क्षेत्र से है। जहाँ मोबाइल बनबाने जा रही कॉलेज छात्रा को दो युवकों द्वारा झाड़ियों में घसींट कर ले जाया गया फिर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद से जनता में आक्रोश है, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तराई में लगातार दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि कहीं न कहीं अपराधियों पर कानून की पहुँच कमजोर दिखा रही। इससे पहले भी कई मामले संज्ञान में आ चुके हैं।
खबर विस्तार से
मिली जानकारी के मुताबिक रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र में घर से कुछ दूरी पर मोबाइल रिपेयरिंग कराने जा रही कॉलेज की छात्रा के साथ दो आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा किसी तरह आरोपियों की चंगुल से निकल भागी और घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही तत्काल एक्शन में आई। जहां छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अतरैला से रीवा लाया गया। साथ ही साथ पुलिस दाल द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात परिजन पीड़िता के साथ महिला थाने रीवा पहुंचे थे।
पीड़िता द्वारा जानकारी दी गई कि मैं अपने घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर मोबाइल रिपेयरिंग कराने जा रही थी कि अचानक दो लोगों द्वारा मेरा बाल पकड़कर खींचते घसीटते हुए मुझे झाड़ियों की तरफ ले गए। जहाँ बारी-बारी से जबरन मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह से मैं उनके चंगुल से आजाद होकर घर पहुंची और मेरे साथ हुए अत्याचार की जानकारी घर वालों को दी। घर वाले तत्काल मुझे थाने लेकर पहुंचे और जिसके बाद से पुलिस कार्यवाही में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही साथ आरोपियों की तलाश की जा रही है।




