अभिलेखों में सुधार के 787 प्रकरण किए गए निराकृत

राजस्व महाअभियान में नक्शा तरमीम और अभिलेखों में सुधार के प्रकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत किए जा रहे हैं। जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में सभी एसडीएम अभिलेखों में सुधार के प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक अभिलेखों में सुधार के 787 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। एसडीएम हुजूर ने 461, सिरमौर ने 48, सेमरिया ने 30, रायपुर कर्चुलियान ने 33, मनगवां ने 54, जवा ने 5, गुढ़ ने 105 तथा एसडीएम त्योंथर ने 51 प्रकरणों का निराकरण किया है। अभियान के दौरान अभिलेखों में सुधार के नए प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now