जिले में अब तक 329 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में 10 अगस्त को 28.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन सर्वाधिक 66 मिलीमीटर वर्षा गुढ़ तहसील में दर्ज की गई। इसके साथ-साथ तहसील रायपुर कर्चुलियान में 44 मिलीमीटर, मनगवां में 48 मिलीमीटर, जवा में 23 मिलीमीटर तथा त्योंथर में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक कुल 329 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 393 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 201.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 539 मिलीमीटर, सिरमौर में 360.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 183.5 मिलीमीटर, सेमरिया में 259 मिलीमीटर, मनगवां में 460 मिलीमीटर तथा तहसील जवा में 236 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 460.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now