बड़ी खबर : रीवा जिले में क्रूरता कि सारी हदें पार, महिलाओं के ऊपर पलट दिया एक हाइवा मुरुम

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के गंगेव चौकी अंतर्गत ग्राम हिनोता पोस्ट जोरोट में पट्टे की जमीन में जबरन सड़क बनाने के मामले में दो महिलाएं विरोध कर रहीं थीं, दबंगों द्वारा महिला के ऊपर एक हाइवा मुरम पलट दी गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ दो पक्षों के जमीनी विवाद में दो महिलाओं के ऊपर एक हाइवा मुरुम डाल दी गई। जिससे दोनों महिलाएं बुरी तरह दब गई। एक महिला कमर तक दब गई तो दूसरी महिला गले तक मुरुम के ढेर में दब गई। देखते ही देखते चीख – पुकार मच गई। बाद में फावड़े और हांथों की मदद से मुरुम को हटाकर ममता पांडेय और आशा पांडेय को बाहर निकाला गया। घटना के बाद एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। मामले में दोनों पीड़िता के पति जीवेश कुमार पांडेय और शिवेश कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि पट्टे की जमीन में जबरन मुरुम डालकर सड़क बनाई जा रही थी। हमने राजेश सिंह निवासी ग्राम मढ़ी को मुरुम डालने से मना किया। जिसके बाद गोकर्ण प्रसाद पांडेय और महेंद्र प्रसाद पांडेय ने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की और वहीं एक हाइवा मुरुम हमारी पत्नियों के ऊपर डालकर जान से मारने की कोशिश की। जिन्हें इलाज के लिए हमने गंगेव प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

पूरी घटना को देखते हुए एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है कि दो महिलाएं विरोध कर रही थी। इस दौरान हाइवा से मुरुम पलटी कर दोनों महिलाओं को दबाने का प्रयास किया गया है। जिसमें दोनों दब गई। जिसमें अपराध पंजीबद्ध करके पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है। आए हुए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now