सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर से डीजल के लिए निकला था गोलू

अनूप, जवा। मामला रीवा जिले के जवा थाना अन्तर्गत ग्राम डिहिया बरौली का है। जहां पर गांव डोंड़क निवासी गोलू सिंह पिता नागेश्वर सिंह सुबह अपना स्वराज ट्रैक्टर लेकर घर से डीजल के लिए गया था। ट्रैक्टर चालक गोलू सिंह जब डीजल डलवाकर लौट रहा था तो अचानक ट्रैक्टर गांव डिहिया के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे कीचड़ भरी खंती में पलट गया। जहां पर चालक गोलू सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। उक्त हृदय विदारक घटना से जवा तराई क्षेत्र में शोक फ़ैल गया है। गोलू सिंह कि मौत की खबर सुनते ही जवा तराई क्षेत्र कि आम जनता, पत्रकार राजेश्वर मिश्रा, मनोज कुमार शुक्ला, पंकज मिश्रा, किशोर कुमार तिवारी, राम मनोरथ विश्वकर्मा, अनूप कुमार गोस्वामी, कुशमेंद्र सिंह, शिखर सिंह, सुभाष मिश्रा एवं सतेंद्र रावत ने शोक संवेदना व्यक्त कि है।

एक्स्ट्रा सॉफ्ट स्लिपर पुरुषों के लिए || डायबिटिक और आरामदायक || स्किड रेज़िस्टेंट || हल्का || आरामदायक फुटबेड || मेमोरी फ़ोम बाउंस बैक तकनीक || पुरुषों के लिए फ्लिप-फ्लॉप और स्लाइडर Check Price

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें – कलेक्टर

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now