नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामशिरोमणि तिवारी, 96 वर्ष कि आयु में दुनिया से अलविदा

चाकघाट। समीपस्त ग्राम सतपुरा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि तिवारी का गत दिवस उनके निवास स्थान पर निधन हो गया वे 96 वर्ष के थे उनकी अंतिम क्रिया वैदिक ठंग से उनके गृह ग्राम सतपुरा में संपन्न हुई। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र दया शंकर तिवारी उर्फ भैया लाल ने दी। श्री राम शिरोमणि तिवारी इस अंचल के जाने-माने समाजवादी और बाद में श्रीयुत श्रीनिवास तिवारी के साथ कांग्रेस में काम करने वाले जमीनी नेताओं में गिने जाते रहे हैं ।वे अपने पंचायत के सरपंच भी रहे एवं कृष्ण उपज मंडी समिति के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव भी लड़ा ।वे जिला कांग्रेस कमेटी के प्रारंभिक अध्यक्ष भी रहे।सामाजिक क्षेत्र में एवं अन्य कई पदों पर भी काम कर चुके हैं। वे 96 वर्ष की आयु में भी पूर्ण स्वस्थ रहे दो-तीन दिन पहले ही वे बुखार से पीड़ित हुए थे। उनका सामाजिक राजनीतिक एवं विभिन्न जनहितैशी कार्यों में उनकी रुचि सदैव बनी रही। श्री राम शिरोमणि तिवारी जी के निधन पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया है। अधिवक्ता संघ की ओर से भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी गई है। अधिवक्ता हरिशंकर तिवारी, अधिवक्ता राजेंद्र गौतम, अधि. अखिलेश द्विवेदी झल्लर, डा.कृपाशंकरशुक्ला, पी.के.पाठक, अशोक पांडे, कौशलेश द्विवेदी, उमाकांत मिश्रा, प्रेम नारायण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राम लखन गुप्त, सह संपादक चंदन मिश्र आदि ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की है। (रामलखन गुप्त)

ढेर सारी योजनाएं फिर भी वंचित है दिव्यांग watch here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now