भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की मृत्यु, मोड़ पर ट्रक से टकराई थी कार

मध्य प्रदेश के सतना के युवा व्यवसायी, ब्राह्मण संगठन और भाजपा के नेता धर्मेश चतुर्वेदी का झांसी के शंकर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सागर के बंडा के पास सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में बेहद गंभीर रूप से घायल हुए धर्मेश को इलाज के लिए झांसी ले जाया गया था। शंकर हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी भी की गई थी लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

ऐसे हुआ हादसा
धर्मेश अपने साथी अनूप और प्यारेलाल के साथ कार से इंदौर से सतना लौट रहे थे। जहां सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे बंडा सागर में उनकी कार एक मोड़ पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चला रहे धर्मेश उसमे फंस गए। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने सब्बल से गेट तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला। धर्मेश के सिर,चेहरे,जबड़े और पेट मे गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना मिलने पर छतरपुर में रहने वाले उनके मामा भी सागर पहुंच गए थे। इलाज के लिए धर्मेश को झांसी ले जाया गया था और वहीं उनका निधन हो गया। भाजपा नेता धर्मेश के निधन की खबर से सतना में शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक हुए हादसे से उनके समर्थक स्तब्ध रह गए हैं। उनके घर पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। सांसद गणेश सिंह ने भी उनके निवास पहुंच कर संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now