व्यंकट क्लब की रीवा में अपनी विशिष्ट पहचान, वरिष्ठ सदस्यों का हुआ सम्मान

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का व्यंकट क्लब में सम्मान किया गया। गत रात व्यंकट क्लब परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि व्यंकट क्लब की रीवा में अपनी विशिष्ट पहचान है। क्लब में शासकीय अधिकारियों व शहर के अन्य गणमान्य सदस्यों ने खेल व अन्य गतिविधियों का संचालन कर इसे ऊचाई तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं भी इस क्लब से काफी अरसे से जुड़ा हूँ। उन्होंने व्यंकट के भवन के निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की तथा इसे और गति देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सीसीएफ राजेश कुमार राय सहित क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

संबल योजना अन्तर्गत श्रमिकों को हितलाभ का किया गया वितरण

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now