पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ राजस्थान से प्रेरणा पाकर 500 एकड़ में बनेगा गौभ्यारण्य, उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल, कलेक्टर को इसका डीपीआर बनाने दिए निर्देश

500 एकड़ में गौ अभ्यारण्य बनवाने उप मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल, फरवरी में होगा भूमिपूजन, डीपीआर बनकर तैयार रीवा। जिले भर में गायों की दुर्दशा देखने को मिल रही है। इस बात की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। अब जल्द ही चाकघाट में करीब 500 एकड़ में गौ अभ्यारण्य बनने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कलेक्टर को डीपीआर बनवाने के निर्देश दिए है। माना जा रहा है कि फरबरी में गौ अभ्यारण्य का भूमिपूजन होगा। गौरतलब है कि विंध्य किसान परिषद और विंध्य गौ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित तिवारी समेत आधा दर्जन लोगो का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से सर्किट हाउस में मुलाकात किया था। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुलाकात के दौरान उप मुख्य मंत्री श्री शुक्ल से गंगेव तहसील अंर्तगत ग्राम हिनौती में करीब 500 एकड़ का गौ अभ्यारण्य बनवाने का आग्रह किया। जिसे उप मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और इसका डीपीआर तैयार कराने कलेक्टर को निर्देश दिया है। माना जा रहा हैं कि फरबरी में इस गौ अभ्यारण्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके निर्मित होने से गायों को सुरक्षित रखा जाएगा जहा उनके खाने पीने की सम्पूर्ण व्यवस्था कराई जाएगी।

खबरों की खबर जिसका हो समाज शासन और प्रशासन पर असर, अभी जुड़ें

उल्लेखनीय है कि जिले भर में गायों की दुर्दशा देखने को मिल रही हैं। न उनके रहने की व्यवस्था है और न उनके खाने पीने की व्यवस्था है। ऐसी दयनीय स्थिति को देखकर गौ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित तिवारी ने एक दिन का अन्न जल त्याग किया था। जहा जन आभार प्रदर्शन करने आए मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें गौ अभ्यारण्य खोलने का आश्वासन दिया गया था। इस संबध में गौ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित तिवारी ने कहा कि राजस्थान में पथपेड़ा गौ अभारण्य संचालित है, जहा गायों के रहने एवम उनके खाने पीने की सम्पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। बताया कि इसी से प्रेरित होकर वह भी गौ अभ्यारण खोलने को लेकर निरंतर प्रयासरत हैं । कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है कि राजेंद्र शुक्ला प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। इससे जिले में सर्वांगीण विकास होगा। इसी विश्वास के साथ उनके द्वारा गौ अभ्यारण्य खोलने की मांग उप मुख्यमंत्री से की गई जिसे उन्होंने स्वीकृति भी प्रदान कर दी। इस बात को लेकर गौ सेवको में काफी खुशी देखने को मिल रही है।

26 जनवरी 2024 : सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल चाकघाट

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now