मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का संचयन हुआ

गोविन्दगढ जलाशय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों के हित में मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत 2.85 लाख मत्स्यबीज का संचयन किया गया। सहायक संचालक मत्स्य डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि यह संचयन विभागीय तालाबों में कार्यरत मछुआ समिति के सदस्यों के जीवन यापन एवं रोजगार के लिए शासन द्वारा संचालित है। मछुआरों को हिदायत दी गई कि छोटे साईज के फंदे के जाल जलाशय में न लगायें सिर्फ बड़ी मछलियां का ही मत्स्याखेट करें। इस योजना का उद्देश्य मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों के जीवन यापन एवं तालाब की जैवविविधता बरकरार रखना है। उल्लेखनीय है कि नदी/ जलाशय मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष मत्स्यबीज संचयन कराया जाता है। संचयन कार्यकम में मछुआ समिति के अध्यक्ष, नगर पंचायत गोविन्दगढ़ के  उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंदगढ़ तथा सुरंजन सिंह एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।