जिले में निर्धारित 122 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 25 अप्रैल तक 1944 किसानों से 110856 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी है। इसके लिए किसानों को 20 करोड़ 48 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। खरीदे गये गेंहू में 53680 क्विंटल गेंहू का भण्डारण कराया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 5 हजार 906 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। (JS)
Post Views: 158