नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा बने चाकघाट के सीएमओ

चाकघाट। नगरपरिषद चाकघाट में स्थाई सीएमओ का अभाव एक लंबे समय से चल रहा है। सी.एम.ओ. के रूप में त्योंथर तहसील के नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा को प्रभार देकर अस्थाई रूप से सीएमओ बनाया गया है। नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा आज 25 अप्रैल को नगरपरिषद चाकघाट में पहुंचकर प्रभार ग्रहण कर लिया है। प्रभार ग्रहण करने के पश्चात कार्यालय में बैठकर उन्होंने नगर की पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, लाडली बहना योजना एवं अन्य जन सुविधाओं के बारे में अपने स्टाफ के लोगों से चर्चा की। ज्ञातव्य हो कि कुछ समय पहले तक जब नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव नहीं हुआ था उस समय यही नायब तहसीलदार दिलीप शर्मा चाकघाट नगर परिषद के प्रशासक के रूप में भी कार्य का प्रभार ग्रहण किया था। अब उन्हें जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद चाकघाट में सीएमओ का भार दिया गया है। (रामलखन गुप्त)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now