रेत के अवैध भंडारण पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही

जिले में अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में खनिज गतिविधियों पर जिले भर में अभियान चलाकर कार्यवाहियां की जा रही है। इसी कड़ी में लगातार चौथे दिन सीमावर्ती राज्य उत्तरप्रदेश से लगे जिले के तराई अंचल में संयुक्त कार्यवाही की गई। पुलिस थाना प्रभारी अतरैला कन्हैया सिंह बघेल एवम खनि निरीक्षक वीर सिंह की अगुवाई में तहसील जवा के ग्राम जोन्हा, घोटा,कोनी और कसियारी में तमस नदी के घाटों का मुआयना किया गया। स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ में बताया गया की ग्राम  कसियारी में लगभग तीस ट्रॉली सिल्ट रेत छुपाकर अवैध रूप से अलग-अलग जगह भंडारित करके रखी गई थी ,जिसे संयुक्त टीम ने जेसीबी की सहायता से मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया तथा नदी घाट के कच्चे मार्गो में ट्रेंचिंग कराकर अवरुद्ध किया गया। कार्यवाही में संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी बसंत राम  एवम  पुलिस बल उपस्थित रहा। (JS)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now