पंचायती भ्रष्टाचार की जांच की मांग का राज्यपाल के नाम संयुक्त मोर्चे ने सौंपा ज्ञापन

जवा। जवा जनपद पंचायत अंतर्गत पंचायतों में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जांच की माग को लेकर संयुक्त मोर्चे ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय जवा पहुँच कर हल्ला बोल पोल खोल नारे के बीच अधिकारियों की अनुपस्थिति में तहसील के बाबू को सौंपा। इस मौके पर सिरमौर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार उर्मिला पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोखूलाल आदिवासी एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव तथा सिरमौर विधानसभा प्रभारी प्रदीप सिंह उर्फ पप्पू माण्डा ने नेतृत्व किया। तहसील परिसर जवा में ज्ञापन सौंपने के समय उपस्थित समर्थकों को संबोधित करते हुए पप्पू माण्डा ने कहा जवा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली पंचायतों में निर्माण के नाम पर व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। अनेकों काम जांच में ऐसे मिलेंगे जो जमीन पर नहीं हैं। यही हाल मनरेगा का है जो योजना गांव के श्रमिकों को गांव में ही काम देने के उद्देश्य से बनाई गई उस मनरेगा के काम मशीनों से हो रहा है और मजदूरी का पैसा निकालने के लिए धन्नासेठों जमीदारों तक के नाम मस्टर रोलो मे भर कर पैसे निकाले जा रहे हैं। हम माननीय राज्यपाल महोदय से आग्रह करते हैं की जवा जनपद पंचायत की सभी पंचायतों की वर्ष 2016 – 17 से वर्ष 2022 — 23 तक के कामों का जांच उच्चस्तरीय समिति बनाकर पारदर्शी जांच कराये। अगर ईमानदारी से जांच कराई गई तो करोड़ों करोड़ की निर्माण के नाम पर लूट उजागर होगी।

पूर्व विधायक राजकुमार उर्मिला ने कहा संयुक्त मोर्चा जनपद एवं पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की लड़ाई आरपार की लड़ेगा। अगर जांच में हीला हवाली की गई तो संयुक्त मोर्चा जनान्दोलन छेड़ने को मजबूर होगा और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जोखूलाल आदिवासी ने संबोधित करते हुए कहा की संयुक्त मोर्चा ने पंचायती भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग छेड़ी है। कागजी निर्माण और मजदूरो की मजदूरी मारने वालों के विरुद्ध हम जन आवाज बनेंगे। गरीबों की मजदूरी मारकर मशीनों से काम अब नहीं चलेगा। शासन एवं प्रशासन जागे नहीं तो गरीबों की हक की लड़ाई सड़क पर उतरने को मजबूर होगी और ऐसे हालात में जिम्मेदारी जिम्मेदार अधिकारियों एवं शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में यज्ञ नारायण वर्मा पूर्व सरपंच खाझा कविता आदिवासी कटांगी मुन्ना लाल आदिवासी कोटा प्रेम नारायण विश्वकर्मा किरहाई रमेश अहिरवार कल्याणपुर अजय कुमार कोल चम्पागढ़ गोविन्द कोल चंपागढ़ राम लखन चर्मकार बम्हना प्रेमेंद्र सिंह चम्पागढ़ सहित सैकड़ों की संख्या में संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता एवं गरीब मजदूर उपस्थित रहे। (AKG)

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now