उपभोक्ताओं को नज़रअंदाज कर मोटी कमाई करने में व्यस्त है जिओ, ग्राहकों ने विरोध में शुरू किया “सेल्फी अभियान”

चाकघाट। त्योंथर तहसील के चाकघाट नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिओ नेटवर्क बेहद खराब होने की वजह से उपभोक्ताओं कि हालत ख़राब है। जानकारी के मुताबिक़ उपभोक्ताओं द्वारा ख़राब जिओ नेटवर्क को लेकर कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन जिओ कंपनी के सक्षम अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया गया। जिओ का नेटवर्क तक़रीबन पांच महीने से खस्ता हालत में है लेकिन सुधार पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही है। ग्राहकों का कहना है कि कंपनी द्वारा अलग-अलग सुविधाओं के नाम पर राशि तो ली जा रही है परन्तु सेवाएं नहीं मिल रही हैं। जिससे ग्राहक अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। जिओ कंपनी के ख़राब नेटवर्क के विरोध में जिओ ग्राहकों ने तंग आकर एक अनोखा विरोध शुरू किया है, जो लगातार फैलता जा रहा है। ख़राब नेटवर्क के विरोध में चाकघाट नगर के कुछ ग्राहकों ने सेल्फी अभियान प्रारंभ किया है। जहां हाथों में ” जिओ कंपनी की चौपट व्यवस्था हाय –  हाय ” का पोस्टर देखा जा सकता है।

एक नज़र
जानकरी के मुताबिक़ क्षेत्र में तक़रीबन 173000 ग्राहक अकेले जिओ के हैं, बावजूद इसके कोई बेहतर नेटवर्क पर काम ही नहीं कर रहा है। जबकि अगर सामान्य रिचार्ज जो कि एक महीने (28 दिन) का हो उसे लेकर भी कंपनी कि कमाई को लेकर बात करें तो भी आम लोगों के होश उड़ जायेंगे।

अगर ऊपर दिए हुए प्लान को भी आधार मान कर अनुमानित ग्राहकों द्वारा रिचार्ज का हिसाब लगायें तो भुगतान की हुई राशि एक बेहतर नेटवर्क व्यवस्था के लिए कम नहीं है। फिर भी न जाने जिओ की सेल्स टीम कहाँ खो गई है जो ग्राहकों को विरोध का ऐसा रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है।

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now