जानकारी के मुताबिक रीवा के नवीन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसमें दोपहर 2:30 बजे तक का समय दिया गया था।
देशभर में बनाए गए आधुनिक न्यायालयों में शामिल रीवा न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल न्यायालय परिसर को खाली कराया और सभी को बाहर निकालकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। ऐसी घटनाएं न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा करती हैं।
Post Views: 91




