विकासखण्ड स्तरीय स्वरोजगार शिविर तथा रोजगार मेलों का आयोजन

रीवा, मप्र। बेरोजगार युवकों को स्वरोजगारी बनाने शिविर आयोजित किये जा रहे

बेरोजगार युवकों को स्वरोजगारी बनाने के लिए सभी विभागों द्वारा विकासखण्ड स्तर पर आवेदन प्राप्त किये जायेंगे। कलेक्टर मनोज पुष्प ने निर्देश दिये हैं कि प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर आवंटित लक्ष्य का चार गुने हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर ऋण प्रकरण तैयार किये जाय। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 30 नवम्बर तक बेरोजगार युवकों को स्वरोजगारी बनाने शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी अवधि में बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के लिए रोजगार मेला भी आयोजित किया जायेगा।

file

कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पूर्व में जो शिविर आयोजित किये गये थे। उनमें निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त नहीं किये गये। अत: पुन: 4 गुना प्रकरण हितग्राहियों से प्राप्त कर प्रकरण तैयार किये जाय और स्वीकृत किये जाय।

उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों का विभागवार परीक्षण कराकर पुन: जिला स्तरीय लेवल पर हितग्राहियों को विभागवार ओरिएटेशन एवं संवेदीकरण कार्यशाला के माध्यम से डीपीआर तैयार कर बैंकों को प्रकरण प्रेषित किये जांय। उन्होंने बताया कि मऊगंज, हनुमना का शिविर 25 नवम्बर को आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि इन स्वरोजगार शिविरों के साथ ही रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को हनुमना में रोजगार मेला आयोजित किया गया है।

जनसम्पर्क रीवा

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now